महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जम्मू कश्मीरके लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह बदलाव पहले नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग पर कहा कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इस मसले पर फैसला लेंगे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे। राजभवन श्रीनगर में पत्रकारों से बात करते हए उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर के माहौल में काफी बदलाव आया है। कई विकास कार्य यहां हो रहे हैं।
विज्ञापन
रोड बन रहे हैं और भारी संख्या में पर्यटक यहां आ रहे हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों में यह विश्वास जगा है कि उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। लोगों को रोजगार मिल रहा है। यह बदलाव पहले नहीं था। राजनीतिक दलों की ओर से विधानसभा चुनाव कराए जाने की मांग पर कहा कि प्रधानमंत्री निश्चित रूप से इस मसले पर फैसला लेंगे।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनसीपी की ओर से परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। शिवसेना की तरह एनसीपी का भी हाल है। जिस प्रकार उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बन गए और अपने बेटे को मंत्री बना दिया उसी प्रकार शरद पवार ने अपने परिवार के सदस्य को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
बेटे व सांसद श्रीकांत शिंदे की ओर से की गई टिप्पणी पर कि कुछ स्थानीय भाजपा नेता स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, पर कहा कि यह बहुत छोटा मुद्दा है। भाजपा ने इस मामले में स्पष्ट कर दिया है।