फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: बिना बिल के मेडिकल एजेंसी से मिलीं भारी मात्रा में नशे की दवाईयां, पुलिस ने दुकान की सील, दो हिरासत मे

Sun, 11 Jun 2023 02:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

होलसेल दवाओं की बिक्री वाली एक मेडिकल एजेंसी को पुलिस ने सील कर दिया है, जबकि एजेंसी को चला रहे दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
राजोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी में होलसेल दवाओं की बिक्री वाली एक मेडिकल एजेंसी को पुलिस ने सील कर दिया है, जबकि एजेंसी को चला रहे दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि एजेंसी से ड्रग्स के दुरुपयोग का संदेह पैदा करने वाले बिना किसी रिकॉर्ड या बिल के नशे की टेबलेट के लगभग 110 स्ट्रिप्स बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


राजोरी में पुलिस ने कहा कि डिप्टी एसपी मुख्यालय मुदस्सिर हुसैन और एसएचओ राजोरी मोहम्मद शौकत चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर मोहम्मद शकूर के साथ एक मेडिकल एजेंसी ब्रदर्स मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। परिसर के निरीक्षण और सत्यापन के दौरान एजेंसी से एक पंजिकृत टैबलेट के 110 स्ट्रिप्स बरामद किए गए, जिनकी खरीद और बिक्री के बारे में कोई आवश्यक विवरण नहीं पाया गया, जिससे इस दवा के दुरुपयोग का संदेह पैदा हुआ। 

नशा करने वाले लोग इन गोलियों का प्रयोग करते हैं। आरोप है कि उक्त एजेंसी बहुत अधिक दाम पर बिना किसी डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन के यह गोलिया नशेड़ियों को बेचने का अवैध कारोबार मे लिप्त है। इस पर संज्ञान लेते हुए उक्त मेडिकल एजेंसी को कानून के तहत सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल एजेंसी चलाने वाले दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें सलानी राजोरी के वार्ड नंबर छह निवासी दो सगे भाई जफर इकबाल और उसका भाई मोहम्मद रफी पुत्र अब्दुल रशीद शामिल है। कॉम्प्लेक्स को सील कर दिया गया है। पुलिस द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर के सहयोग से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

एसएसपी राजोरी अमृतपाल सिंह ने कहा कि ड्रग्स के खिलाफ जंग जम्मू-कश्मीर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को नशे की लत में फंसाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें