महाराजा हरि सिंह पार्क की खस्ताहालत और विकास कार्य शुरू न किए जाने के विरोध में संयुक्त मंच ने जम्मू प्रोविंस पीपुल्स फोरम के झंडे तले प्रदर्शन किया गया।
कार्यकारी प्रधान एमएस कटोच ने कहा कि यह पार्क महाराजा हरि सिंह का नाम दिए जाने के बाद से सरकार की अनदेखी का शिकार रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में लोग इसे कूड़ेदान के रूप में प्रयोग कर रहे हैं जिस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। पार्क की हालत दिनों-दिनों खस्ता होती जा रही है।
उन्होंने कहा कि ट्रेन कटड़ा तक पहुंचने से जम्मू की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई लेकिन इसके बावजूद जम्मू में पर्यटन विकास खासतौर से पार्कों और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए सरकार र्कोई कदम नहीं उठा रही है।
उन्होंने सुचेतगढ़ बार्डर का विकास वाघा बार्डर की तर्ज पर करने की मांग भी की। इस अवसर पर ठाकुर पवित्र सिंह, ठाकुर नारायण सिंह, इंद्रजीत खजूरिया आदि भी मौजूद रहे।