जुलाई का करीब आधा महीना बीतने के करीब है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में अब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले सप्ताह 18 जुलाई तक भी मानसून के मामले में कोई खास फर्क पड़ने वाला नहीं है। हालांकि, कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश जरूर हो सकती है।