फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर शुरू हुई वैष्णो देवी की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी के तीनों ट्रैक पर यात्रा बहाल कर दी गई है। वीरवार को अर्द्धकुंवारी और भवन के बीच तीसरे लोअर ट्रैक को यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व सांझीछत-भवन और सांझीछत-भैरव मंदिर ट्रैक पर पहले ही यात्रा बहाल कर दी गई थी। तीनों ट्रैक पर बिजली-पानी की सुविधा भी पूरी तरह से बहाल कर दी गई थी।

ट्रैक पर यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए श्राइन बोर्ड स्टाफ और डिजास्टर मैनेजमेंट टास्क फोर्स को तैनात किया गया है। खराब मौसम के कारण गत चार सितंबर को वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

यात्रा के लिए तीनों ट्रैक हुए बहाल

इसमें चॉपर सेवा भी स्थगित कर दी गई थी। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ डा. मंदीप कुमार भंडारी के अनुसार यात्रा के लिए तीनों ट्रैक बहाल कर दिए गए हैं।

इसमें सांझीछत-भैरो मंदिर ट्रैक को गत आठ और सांझीछत-भवन ट्रैक को गत नौ सितंबर को खोल दिया गया था। तीसरे ट्रैक पर अर्द्धकुंवारी और भवन के बीच भूस्खलन की आशंका से ट्रैक को बंद रखा गया था, जिसे वीरवार को बहाल कर दिया गया है।

सभी ट्रैक पर नजर रखी जा रही है। माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन के लिए रोजाना देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आधार शिविर कटड़ा में भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें