फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक और सुविधा, अब भैरो घाटी के लिए ऑनलाइन मिलेगी टिकट

Wed, 13 Dec 2023 11:40 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उप राज्यपाल ने कहा कि श्राइन बोर्ड यात्रियों बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है ताकि उनकी यात्रा आरामदायक तथा बिना किसी बाधा के पूरी हो।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के पंचांग व डायरी का किया लोकार्पण करते हुए - फोटो : डीआईपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां वैष्णो देवी के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब भैरो घाटी के लिए रोपवे सुविधा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। शुरू में 2000 यात्रियों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। बाद में यह संख्या बढ़ाई जाएगी। भवन से पैसेंजर रोपवे की प्रति घंटा 800 लोगों को ले जाने व ले आने की क्षमता है। यह आठ से 10 घंटे तक संचालित होता है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को इस सुविधा का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि श्राइन बोर्ड यात्रियों बेहतर तथा आधुनिक सुविधाएं देने को प्रतिबद्ध है ताकि उनकी यात्रा आरामदायक तथा बिना किसी बाधा के पूरी हो। रोपवे के टिकट ऑनलाइन पोर्टल के जरिये मिलेंगे। पहले यह सुविधा काउंटर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्राप्त होती थी। 

इस सुविधा से न केवल यात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि मां वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खर्च में भी कमी आएगी। इस दौरान उप राज्यपाल को नए वैष्णवी भवन, ककरयाल में मेडिकल कॉलेज, ताराकोट से सांझीछत तक पैसेंजर रोपवे सुविधा, सांझीछत से सांझीछत तक ट्रैक को चौड़ा करने तथा भैरो घाटी में नए लंगर सुविधा की प्रगति के बारे में बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने जानकारी दी। उप राज्यपाल ने श्राइन बोर्ड के पंचांग 2024 तथा डायरी का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


पैरा आर्चर राकेश बने असिस्टेंट कोच

पैरा आर्चर राकेश कुमार को श्राइन बोर्ड स्पोट् र्स कांप्लेक्स में असिस्टेंट कोच के रूप में नियुक्त किया गया। उप राज्यपाल ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही अंतरराष्ट्रीय खेल में उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कई एथलीटों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगा। कार्यक्रम में श्राइन बोर्ड के सदस्य डा. अशोक भान, डा. नीलम सरीन, सुरेश कुमार शर्मा, रघु के मेहता, पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव डा. मंदीप भंडारी तथा अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें