फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस जनवरी तक खुला रहेगा स्टेडियम!

Sun, 28 Dec 2014 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 26 जनवरी से अमूमन एक माह पहले सीज हो जाने वाला एमए स्टेडियम का आउटडोर स्टेडियम इस बार बीस जनवरी तक खुला रहेगा। इसके साथ 22 जनवरी तक इंडोर खेल गतिविधियां भी जारी रखी जाएंगी। 31 जनवरी से केरल में शुरू हो रही नेशनल गेम्स के लिए राज्य के दस्ते का अभ्यास जारी रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही नेशनल गेम्स की तैयारियां तेज हो गई हैं। चार जनवरी से राज्य टीम के लिए कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर चीफ स्पोर्ट्स काउंसिल के चीफ कोच अब्दुल क्यूम के अनुसार गणतंत्र दिवस पर एमए स्टेडियम को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सीज करने का मामला मंडलायुक्त के समक्ष रखा गया था। जिसमें नेशनल गेम्स के खिलाडि़यों को राहत देने का फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जम्मू में गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य समारोह एमए स्टेडियम में आयोजित किया जाता है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियां करीब एक माह पहले ही स्टेडियम को सीज करने की तैयारियां शुरू कर देती थीं। लेकिन इस बार नेशनल गेम्स को देखते हुए आउटडोर स्टेडियम को गणतंत्र दिवस के कुछ दिन पहले तक खोला रखा जाएगा। नेशनल गेम्स के लिए जेएंडके ने नौ खेलों में क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन


जिसमें फेंसिंग, एथलेटिक्स आदि खेलों को आउटडोर में खेला जा रहा है। हालांकि इस बार फेंसिंग के लिए विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हाल में कोचिंग कैंप लगाना प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख सियासी रैलियों के आयोजन के दौरान एमए के आउटडोर स्टेडियम में कई हफ्तों तक खेल गतिविधियां प्रभावित रही थीं। लेकिन गणतंत्र दिवस के अंत तक स्टेडियम खुला रहने से खिलाडि़यों को राहत मिलेगी।

काउंसिल के संभागीय खेल अधिकारी राजन शर्मा के अनुसार सियासी रैलियों के बाद आउटडोर स्टेडियम को दुरुस्त बनाने के लिए सभी उचित इंतजाम किए गए हैं। नेशनल गेम्स में जेएंडके फेंसिंग, एथलेटिक्स के अलावा व्यक्तिगत और टीम वर्ग में आर्चरी, जिम्नास्टिक, शूटिंग, त्रायथलान, वाटर स्पोर्ट्स, रेसलिंग और वुशू खेल में शिरकत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें