फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोेरी-मंजाकोट मार्ग पर बेकाबू बस पलटी, 20 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
टंडवाल क्षेत्र में हादसा, सभी घायल जीएमसी में उपचाराधीन
विज्ञापन

- चालक लापरवाही और तेज गति से चला रहा था बस, फरार
संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। राजोेरी से मंजाकोट जा रही एक यात्री बस सोमवार को टंडवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, टंडवाल क्षेत्र में चालक लापरवाही और तेज गति से बस चला रहा था। इससे नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के बीच पलट गई। हादसे के बाद चीक-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों के माध्यम से जीएमसी राजोेरी पहुंचाया।
विज्ञापन

जीएमसी के डिप्टी मेडिकल सुपेरिंटेंडेंट डॉ. जावेद इकबाल के अनुसार, घायल यात्रियों का उपचार जारी है। सभी फिलहाल खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बस को जब्त कर लिया है। चालक फरार हो गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-
पांच से अधिक बार हो
चुका है बस चालान
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर दुर्घटनाग्रस्त बस का पहले भी पांच से अधिक बार चालान किया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से राजोेरी-मंजाकोट मार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

-
ये हुए हैं घायल
घायलों में अकील उल रहमान निवासी कलाली मंजाकोट, मोहम्मद साकिब, मोहम्मद सदाकत निवासी गंभीर, मोहम्मद रशीद, अब्दुल रशीद, उस्मा निसार निवासी देरील्योट, मोहम्मद अकीज, रुबीना कोसर निवासी थन्नामंडी, मोहम्मद रजाक निवासी ककोड़ा, सुल्तान अजहर निवासी गंभीर मुगला, गुलफराज अख्तर, अफसान निवासी पत्राड़ा मंजाकोट, मोहम्मद रफीक निवासी सरोला, मोहम्मद हुसैन निवासी ठंडापानी, फौजी मारूफ निवासी बेला राजोरी, सुरैया बेगम, गुलजा बेगम निवासी मंजाकोट, जाईशा निवासी बहरोट, जोया निवासी बावली और आबिद इकबाल निवासी पंजगराईं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें