फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी गाड़ियों का कब्रिस्तान बने शोरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार घाटी में आई बाढ़ से आटोमोबाइल सेक्टर को अच्छा खास नुकसान झेलना पड़ा है। बाढ़ के पानी में डूबने से बड़ी संख्या में गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। इस समय शहर के ज्यादातर शोरूमों में गाड़ियों को ठीक करवाने के लिए रेला लगा हुआ है।
विज्ञापन


हालत यह है कि शहर के ज्यादातर बड़े शोरूमों में वाहनों को ठीक करवाने के लिए हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवाए जा चुके हैं, जबकि रोज ही यह आंकड़ा बढ़ ही रहा है।

श्रीनगर के एक नामी कार शोरूम पीक्स आटो मोबाइल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार बलदेव सिंह के मुताबिक इस बार घाटी में आई भयंकर बाढ़ में कश्मीर के आटोमोबाइल सेक्टर को तकरीबन ढाई सौ करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos

बाहरी राज्यों से बुलाए मारुति के 70 मेकेनिक

यहां की करीब 70 से 75 फीसदी गाड़ियाें बाढ़ से नुकसान पहुंचा है। इसलिए अब जबकि बाढ़ का पानी उतर चुका है, तो शोरूमों में गाड़ियों को ठीक करवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ु में उनके शोरूम में 20 बिल्कुल नई गाड़ियां और 149 पुरानी गाड़ियां बर्बाद हो गईं। बाढ़ में उनको तकरीबन 50 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

सरदार बलदेव ने बताया कि बाढ़ से गाड़ियों को इतना ज्यादा नुकसान पहुंचा है कि हर किसी के लिए शोरूम तक गाड़ी लेकर आना संभव नहीं। इसलिए उन्होंने बाहरी राज्यों से मारुति 70 मेकेनिक बुलाकर मौके पर ही गाड़ियों को ठीक करने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन

गाड़ी ठीक करने के लिए 1500 ने कराया रजिस्ट्रेशन

अब तक उनके पास 2000 गाड़ियों को ठीक करने के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

इसी तरह जमकस वेहिकिल एड के मैनेजिंग डायरेक्टर इरफान अहमद ने बताया कि उनके यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग गाड़ियों को ठीक करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

अब तक उनके पास 1500 गाड़ियों को ठीक करने के लिए लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें