सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सेना की भर्ती रैली 29 अक्तूबर को सैनिक स्कूल और एनसीसी मैदान नगरोटा में हो रही है। यह भर्ती रैली जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, रियासी, किश्तवाड़ और रामबन जिलों के लिए है।
29 अक्तूबर से शुरू हो रही रैली में प्रतिदिन उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के लिए प्रमुख योग्यताएं जवान (जीडी) की जन्म तीथि 29 अक्तूबर 1993 से पहले और 29 अप्रैल 1997 के बाद (दोनों दिन शामिल) की नहीं होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता 45 प्रतिशत अंकों से दसवीं पास हो। अनुसूचित जन जाति के लिए आठवीं पास रखा गया है।
जन्म तीथि 29 अप्रैल 1997 के बाद की न हो
जवान (क्लर्क और एसकेटी) जन्म तीथि 29 अक्तूबर 1991 और 29 अप्रैल 1997 (दोनों दिन शामिल) के बाद की नहीं होनी चाहिए। योग्यता जमा दो आटर्स/विज्ञान/कामर्स में 50 प्रतिशत अंक और हर विषय में 40 प्रतिशत अंक रखे गए हैं।
अगर उम्मीदवार के 12वीं में गणित, अकांउट्स, बुकिंग जैसे विषय नहीं है और सिर्फ अंग्रेजी विषय है तो दसवी कक्षा में इन्हीं विषयों में उसके 40 प्रतिशत अंक होने चाहिएं।
अगर उम्मीदवार स्नातक है और उसने इनमें से कोई एक विषय पढ़ा है तो बारहवी और दसवीं में उसके गणित/अंग्रेजी में चालीस प्रतिशत अंक हैं और बारहवी में उसके कुल अंक 50 प्रतिशत बनते हें तो उसे भर्ती में शामिल किया जाएगा।
कंप्यूटर में ये होने चाहिए योग्यता
कंप्यूटर की योग्यता डीओईएसीसी में ए स्तर के कोर्स को ही रखा गया है। जवान (तकनीकी) जन्म तीथि 29 अक्तूबर, 1991 से पहले और 28 अप्रैल 1997 के बाद की नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार बारहवीं अथवा दसवी पास होना चाहिए।
विज्ञान विषय में उसके 45 प्रतिशत अंक होने चाहिएं, जबकि दसवीं में 50 प्रतिशत अंक और एआईसीटीई जैसे पंजीकृत संस्थान से तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना आवश्यक है।
ज्यादा जानकारी के लिये उम्मीदवार सैन्य भर्ती कार्यालय बीसी रोड रिहाड़ी चौक, नजदीक के सैन्य यूनिट अथवा सैनिक बोर्ड कार्यालय अथवा डीसी कार्यालय से ले सकते हैं।
भर्ती का पूरा प्रोग्राम एक नजर में
भर्ती रैली की तारीख और समय
29 अक्तूबर सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक सांबा जिले की सभी श्रेणियों के लिए
30 अक्तूबर को कठुआ जिले की सभी श्रेणियों के लिए
31 को आरएस पुरा और बिशनाह तहसील की सभी श्रेणियों के लिए
पहली नवंबर को जम्मू और अखनूर की तहसील के सभी श्रेणियों के लिए
2 नवंबर को उधमपुर और रियासी जिले की सभी श्रेणियों के लिए
3 नवंबर को किश्तवाड़ जिले की सभी श्रेणियों के लिए
4 नवंबर डोडा जिले की सभी श्रेणियों के लिए
5 नवंबर रामबन और अन्य बाहरी उम्मीदवारों के लिए
कामन एंट्रेंस परीक्षा 30 नवंबर को सैनिक स्कूल नगरोटा में होगी।