सांबा। जिला के रख अंब टाली पंचायत में ब्लॉक दिवस पर पशुपालन विभाग ने दवाइयां बांटीं। इस दौरान उपायुक्त अनुराधा गुप्ता मौजूद रहीं। डीडीसी सदस्य सुभाष भगत उनके साथ थे।
गौरतलब है कि पिछले ब्लॉक दिवस पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने से पशुपालकों में रोष था। इस पर बुधवार को उपायुक्त स्वयं पहुंचीं। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी उपस्थित रहने के लिए कहा था।
पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने लंपी की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर जागरूकता शिविर भी लगाया, जिसमें 60 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर की अध्यक्षता डीडीसी सदस्य सुभाष भगत ने की।
डॉ. सतीश गंगवाल और कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी संजय वर्मा मौजूद थे। पशु चिकित्सा केंद्रों की समय पर मदद लेने या हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करने के बारे में भी जागरूक किया गया। पशुपालन विभाग के मुख्य अधिकारी राहुल देव उपस्थित थे।