इन सबके अलावा उन्होंने घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियानों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि हर हाल में आतंकियों पर नकेल कसी जा रही है। मोबाइल इंटरनेट बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा की बहाली के साथ ही बंद राजनीतिक नेताओं की रिहाई और कुछ पर पीएसए लगाए जाने के बारे में भी बताया। जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों की भी उपराज्यपाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्य प्राथमिकता पर हैं। इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।