फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: प्रदेश के पहले रियल एस्टेट सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी, एलजी बोले- यह ऐतिहासिक क्षण

Mon, 27 Dec 2021 11:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में प्रदेश का पहला रियल एस्टेट सम्मेलन का शुभारंभ केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। इस बीच निवेशक कंपनियों के साथ समझौते किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Real Estate Policy - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू स्थित कन्वेंशन सेंटर में प्रदेश का पहला पहला रियल एस्टेट सम्मेलन शुरू हो गया है। इसका शुभारंभ केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी, पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद प्रदेश में पहली बार रियल एस्टेट निवेशक सम्मेलन होने जा रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को रियल एस्टेट सम्मेलन के शुरुआत में शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में बताया। मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। वर्ष 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर में काफी बदलाव आया है।

कोरोना महामारी के बावजूद जेडीपी विकास दर सकारात्मक रही। जम्मू-कश्मीर में निवेश आकर्षित करने के लिहाज से सम्मेलन को बेहद अहम माना जा रहा है। खास बात है कि रियल एस्टेट सम्मेलन में किफायती दरों में आवास के अलावा होटल, वित्त, शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति समेत अन्य सेक्टर से जुड़े निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


सम्मेलन में आवास एवं शहरी विकास विभाग और रियल एस्टेट कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। टेनेंसी एक्ट को जम्मू-कश्मीर में लागू करने के अलावा हाउसिंग बोर्ड और जेडीए के अंतर्गत कॉलोनियों के लिए हाउसिंग पोर्टल की शुरूआत भी होगी। केंद्रीय व प्रदेश के कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के निर्माण के लिए भी एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें