सरकारी मेडिकल कॉलेज बारामुला के ऑक्सीजन प्लाट में रिसाव होने के बाद आग लग गई। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद दो तकनीशियन गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह हुई इस घटना के बाद मौके पर उच्च अधिकारी पहुंचे। बताया जाता है कि ऑक्सीजन प्लांट में रिसाव होने के बाद बिजली के पैनल और उपकरणों में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से दो कर्मचारी झुलस गए। उनकी पहचान आसिफ मुश्ताक भट और मोहम्मद सलीम खान के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा जा रहा है।