उप-राज्यपाल ने जिलेवार बिजली की मांग और खपत की समीक्षा करते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले सीजन की मांग के साथ ही इस बार अनुमानित मांग की भी जानकारी ली। प्रमुख सचिव पीडीडी रोहित कंसल ने विभाग की तैयारियों तथा विभिन्न प्रोजेक्ट की प्रगति की जानकारी दी।