फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती को बढ़ावा: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ टैक्टर और 1035 थ्रेशर दिए

Mon, 06 Sep 2021 04:56 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि अब ऑनलाइन ऑर्गेनिक प्रमापत्र सुविधा भी शुरू की गई है। इससे जैबिक ढंग से खेती को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए लाल मंडी में कृषि परिसर में कार्यक्रम के दौरान उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किसानों को सौ ट्रैक्टर और 1035 थ्रेशर किसानों को वितरित किए। इससे किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर सकेंगे और आय में इजाफा कर सकेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मशीनों के माध्यम से होने वाली खेती से काफी बदलाव आ रहे हैं। पैदावार में भी इजाफा हो रहा है। किसान खेती के लिए तकनीक का प्रयोग करे। साथ ही पुराने फलदार पौधों की जगह पर अब हाई डेंसिटी पौधों को रोपे। पशुपालक भी चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाए।

उन्होंने कहा कि अब ऑनलाइन ऑर्गेनिक प्रमापत्र सुविधा भी शुरू की गई है। इससे जैबिक ढंग से खेती को बढ़ावा मिलेगा। फसल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी। इससे पहले कोल्ड स्टोरेज, मार्केट लिंकेज और खाद्य प्रसंस्करण यूनिटों की स्थापना की गई है। इससे भी किसान लाभ कमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें