फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: ले. जन. जेएस नैन बने राइजिंग स्टार कोर कमांडर

Sun, 13 Jan 2019 11:08 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Lt. Gen JS Nain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन ने लेफ्टिनेंट जनरल वाई वी के मोहन के स्थान पर शनिवार को राइजिंग स्टार कोर के 14वें कोर कमांडर का पदभार संभाला। मोहन को डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कालेज-वेलिंगटनका कमांडेंट नियुक्त किया गया है। राइजिंग स्टार कांगड़ा के योल कैंटोंमेंट में है। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल नैन जून 1983 में सेना की डोगरा रेजीमेंट की 22वीं बटालियन में शामिल हुए थे। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अपने करियर के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल नैन ने नियत्रंण रेखा के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में बटालियन का नेतृत्व किया है। 

वे डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज-वेलिंगटन, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट-सिकंदराबाद और नेशनल डिफेंस कॉलेज-ढाका से स्नातक हैं। उन्होंने रक्षा अध्ययन में पीजी किया है। साथ ही प्रबंधन में भी मास्टर डिग्री है। राइजिंग स्टार कोर की स्थापना साल 2005 में की गई और यह सेना की सबसे युवा कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें