लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने सोमवार को पश्चिमी कमान मुख्यालय के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में पदभार संभाला। जनरल ऑफिसर का पदभार संभालने के बाद उन्होंने 'वीर स्मृति' पर माल्यार्पण किया और पश्चिमी कमान के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के पूर्व छात्र हैं।