फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में मिनी सचिवालय के बाहर विस्फोट

Mon, 12 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां मिनी सचिवालय के बाहर सोमवार को हुए विस्फोट से अफरातफरी मच गई। विस्फोट सुबह सवा 11 बजे हुआ।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

एसपी मोहम्मद अल्ताफ खान ने बताया कि यह कोई आईईडी विस्फोट नहीं था। आईईडी या ग्रेनेड के कोई संकेत नहीं पाए गए हैं। घटनास्थल पर 4 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ाई वाला एक गड्ढा खोदा गया, लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


कहा कि सैंपल लिए गए हैं जिनकी जांच लैबोरेटरी में की जाएगी। इसके बाद ही तथ्य सामने आएंगे। गौरतलब है कि इस बिल्डिंग का उद्घाटन मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को दोपहर में करना था, लेकिन, उधमपुर में ट्रक पर हुए हमले को लेकर बंद के आह्वान के चलते दौरा रविवार शाम को ही रद्द क र दिया गया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें