फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

V' Day‬: कुपवाड़ा में शहीद हुए सहदेव की अधूरी प्रेम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया आज वेलेंटाइन्स डे मना रही है वहीं एक प्रेम कहानी परवान चढ़ने ले पहले ही अधूरी रह गई। कुपवाड़ा में शहीद हुए जवान ग्रनेडियर सहदेव मारुति एक सप्ताह बाद अपनी जिंदगी नई पारी शुरु करने वाले थे, लेकिन इससे पहले वह देश के लिए शहीद हो गए।
विज्ञापन


सहदेव मारुति पिछले एक साल से अपनी शादी को रोके हुए थे। एक साल पहले उनके परिवार वालों ने उनके लिए एक लड़की को चुना था। लड़की से शादी के लिए सहदेव भी तैयार थे। लेकिन जिस लड़की से उनकी शादी होने जा रही थी वह अभी अपनी पढ़ाई कर रही थी।

इस बात का पता चलते ही सहदेव ने शादी को एक साल के लिए टाल दिया। उनके इस फैसले को पूरे परिवार ने मान लिया। लेकिन क्या पता था कि एक साल के बाद उनका साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी के ल‌िए जल्दी छुट्टी लेने वाले थे

जल्द ही सहदेव मारुत‌ि अपनी शादी के ल‌िए छुट्टी लेने वाले थे और वापस जाकर अपनी नयी पारी शुरु करने वाले थे। लेक‌िन इस सबसे पहले ही देश को दुश्मनों से बचाते हुआ अपने आप को देश के ल‌िए कुर्बान कर द‌िया।

वेलेंटाइन्स डे आज ना जाने क‌ितनों के ल‌िए खुश‌ियां लेकर आया होगा लेक‌िन शायद उस लड़की के ल‌िए आज से बुरा द‌िन कोई और नहीं हो सकता है। इस संयोग ही कहेंगे की आज शहीद सहदेव मारुत‌ि का पार्थ‌िव उनके घर पहुंचेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें