फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बारिश-बाढ़ और भूस्खलन से करोड़ों रुपये का नुकसान

Fri, 28 Aug 2020 03:49 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जम्मू संभाग में भारी नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से जम्मू संभाग में सड़कों को काफी क्षति पहुंची है। इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। संभाग के अलग-अलग जिलों में सौ से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों को यातायात के लिए खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरेंः वायुसेना ने एम-17 हेलीकॉप्टर से चलाया बचाव कार्य, 34 घंटे बाद सात लोगों को सुरक्षित निकाला

सड़क एवं भवन निर्माण विभाग के जम्मू मुख्यालय में जम्मू जिले के अलावा कठुआ और सांबा जिले में सड़कों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट आ गई है। इसके तहत जम्मू जिले में आठ सड़कों को क्षति पहुंची है। इनमें ज्यादातर सड़के खौड़ क्षेत्र में हैं। वहीं सांबा जिले में 29 सड़कों को नुकसान हुआ है और करीब छह सड़कें अभी भी बंद हैं।
विज्ञापन


कठुआ जिले में 29 सड़कें बंद हैं। इनमें ज्यादातर सड़कें बसोहली और बनी विधानसभा क्षेत्रों में हैं। वहीं डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और उधमपुर में भी सड़कों को नुकसान पहुंचा है और 50 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। वहीं विभाग के चीफ इंजीनियर की तरफ से सड़कों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट आयुक्त सचिव के माधयम से सरकार को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में सैलाब के महातांडव के बीच यहां हुई बर्फबारी, उफान पर नदियां, देखिए तस्वीरें

विभागीय इंजीनियरों के अनुसार करोड़ों की राशि सड़कों की मरम्मत कार्य पर खर्च होगी। कई पुलों को भी नुकसान हुआ है। विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एवं कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों के प्रभारी रवींद्र मनोचा के अनुसार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से सड़कों को नुकसान पहुंचा है। सड़कों को यातायात के लिए खोलने का काम जारी है और एक से दो दिन में सड़कों को बहाल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें