फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूट का 25 क्विंटल सरिया बरामद किया

विज्ञापन
विशनह पुलिस चक बजीरू मैं खेतों में पढ़ा 25 क्विंटल के करीब सरिया कब्जे में लेते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने बिश्नाह इलाके के गांव बजीरू चक से 25 क्विंटल चोरी का सरिया बरामद किया है। इसके अलावा 3-4 दिन पहले भी इसी क्षेत्र से तकरीबन 77 क्विंटल सरिया बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को भी बड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचना मिली कि बजीरू चक क्षेत्र में खेतों में सरिया की एक खेप पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सरिया कब्जे में ले लिया। गौरतलब रहे कि 10 अप्रैल को खेम सिंह पुत्र मेजर सिंह ने बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज कराया कि वह ट्रक में साढ़े 12 टन सरिया लेकर जा रहा था। जैसे ही वह औद्योगिक क्षेत्र में पहुंचा तो कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर ट्रक सरिया समेत लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को ढूंढ लिया था, लेकिन उसमें से सरिया गायब था। पुलिस ने उसी मामले में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। उसी के तहत गांव बजीरू चक से लगभग चोरी की खेप बरामद कर ली गई है। चोरों की भी शिनाख्त हो चुकी है, अब पुलिस उन्हें पकड़ने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें