फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मट्टू बिरादरी की मेल धूमधाम से मनाई

विज्ञापन
मट्टू बिरादरी की मेल सम्पन्न,बिरादरी के लोगों ने बढचड कर लिया भाग, दाती स्थान पर माथा टेक लिया आशी?
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ के गांव मट्टू में स्थित जय दाती स्थान पर बुधवार को जाट समुदाय की मट्टू बिरादरी की तरफ से मेल का आयोजन किया गया। मेल में बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने जय दाती स्थान पर हाजिरी लगाई और माथा टेक आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेल में सुबह 10 बजे हवन यज्ञ, 12 बजे बिरादरी की बैठक तथा उसके बाद शाम तक भंडारा लगाया गया। इस मौके पर सूबेदार सतपाल मट्टू ने बताया कि बिरादरी की तरफ से इस स्थान पर साल में दो बार मेल का आयोजन किया जाता है, इन दोनों मेलों में बिरादरी के लोग एकता और भाईचारे से भाग लेते हैं। हम सब मट्टू बिरादरी के लोग दाती मां से यही मनोकामना करते हैं कि बिरादरी के सभी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखें। दलजीत सिंह मट्टू ने बताया कि यह मेल लंबे अर्से से होती आ रही है। पहले हमारे बुजुर्ग इस मेल को करते थे, अब हम लोग बुजुर्गों के बताए नक्शे कदम पर चल कर मेल का आयोजन करते हैं।
मेल में सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर रघुवीर सिंह, सूबेदार ओमप्रकाश, शमशेर सिंह मट्टू, सरदारी लाल, गारू राम, करनैल सिंह, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, पंच तरसेम बिल्ला सहित बिरादरी के अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें