फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections : कश्मीर की तीनों सीटों पर अकेले लड़ेगी नेकां, जम्मू और लद्दाख पर कांग्रेस से बात

Wed, 06 Mar 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के कश्मीर प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू, उधमपुर और लद्दाख की तीन सीटों पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है। 
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने कश्मीर की सभी 3 लोकसभा सीटों पर गठबंधन छोड़ अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के कश्मीर प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू, उधमपुर और लद्दाख की तीन सीटों पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है। 

विज्ञापन


वानी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेकां, इंडिया एलायंस का हिस्सा है। लद्दाख समेत बाकी तीन सीटों के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार की सुबह श्रीनगर में पार्टी मुख्यालय नवा-ए-सुबह में पार्टी की संसदीय समिति की बैठक बुलाईी। 

इसमें उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला, महासचिव अली मोहम्मद सागर, अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार सड़ोत्रा, कोषाध्यक्ष शम्मी ओबेरॉय, प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी, रतन लाल गुप्ता, वरिष्ठ नेता अब्दुल रहीम राथर, मोहम्मद शफी उड़ी, चौधरी मोहम्मद रमजान, सकीना इतु, सज्जाद किचलू, खालिद नजीब सुहरवर्दी, मियां अल्ताफ अहमद, आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी, जावेद राणा, शमीमा फिरदौस, अब्दुल गनी मलिक बैठक में मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें