फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर्षोल्लास के साथ निकाली गई चेतना यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। पंजवक्त्र महादेव मंदिर में होने वाले महाशिवरात्रि उत्सव से पहले मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मंदिर परिसर से चेतना यात्रा निकाली गई। बाबा कालीवीर को समर्पित इस यात्रा में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। बाबा कालीवीर के प्रतीक ज्योत, तलवार, काला घोड़ा और छतरी को लेकर बैंडबाजों के साथ यात्रा पंजवक्त्र महादेव मंदिर (रुपए वाला मंदिर) से शुरू हुई और राजिंदर बाजार, शहीदी चौक, रेजीडेंसी रोड, रघुनाथ बाजार, सिटी चौक (भारत माता चौक) और कनक मंडी से होते हुई पंजवक्त्र महादेव मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। पारंपरिक पोशाक में भक्तों ने जश्न मनाया। यात्रा के रास्ते में सभी बाजार एसोसिएशनों ने चेतना यात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

चेतना यात्रा का आयोजन पंजवक्त्र महादेव मंदिर समिति की ओर से किया गया था। यात्रा में सनातन धर्म सभा और विभिन्न बाजार संघों के प्रतिनिधियों सहित कई अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान पंजवक्त्र महादेव मंदिर के रिसीवर सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि डुग्गर प्रदेश की परंपरा है कि जब भी कोई शुभ कार्य या बड़ा आयोजन करते हैं, तो उसके लिए अपने कुलदेवता की परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर उनका आह्वान करते हैं। इस चेतना यात्रा के माध्यम से उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया। महाशिवरात्रि महोत्सव छह मार्च को पंजवक्त्र महादेव मंदिर में शुरू होगा। यात्रा में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष परषोतम दधीचि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व भाजपा मंत्री प्रिया सेठी, पूर्व मेयर जेएमसी नरेंद्र सिंह जम्वाल (राजू), भाजपा उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, पूर्व नगरसेवक संजय माहे, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुनील प्रजापति, पूर्व अध्यक्ष स्वच्छ भारत मिशन गोपाल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अनु गुप्ता और सभी बाजार संघों के अध्यक्ष शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें