फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस व विस चुनाव लड़ेगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, दोनों में करेगी जीत हासिल: फारूक अब्दुल्ला

Mon, 07 Jan 2019 12:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फारुख अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अनुच्छेद 35-ए के मुद्दे पर पिछले दिनों हुए निकाय व पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुब्ला ने कहा है कि उनकी पार्टी लोकसभा तथा विधानसभा दोनों ही चुनाव लड़ेगी। अनुच्छेद 35-ए का मुद्दा न्यायालय में विचाराधीन है। पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद के लिए पैसा और प्रोत्साहन देना बंद करे और भारत के साथ दोपक्षीय मामलों को सुलझाने के लिए बात करे। कश्मीर समस्या का समाधान बंदूक से नहीं हो सकता। यह केवल बातचीत से ही संभव है। पाकिस्तान को भारत के साथ दोस्ती की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए। अब भी सीमा पर फायरिंग जारी है। अपील की कि पाकिस्तान इस तरह की चीजों को बंद करे और बातचीत के टेबल पर आए। महबूबा के आतंकियों के घर जाने संबंधी सवाल पर कहा कि यह उनसे ही पूछा जाना चाहिए। वह पहले भी ऐसा करती थीं और अब फिर शुरू कर दिया है। लेकिन इस बार उन्हें कोई तवज्जो नहीं दे रहा।

पीडीपी ने घेरा
नेकां ने निकाय व पंचायत चुनाव के बहिष्कार के वक्त घोषणा की थी कि जरूरत पड़ी तो लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस पर पीडीपी ने उन्हें घेरते हुए कहा है कि नेकां को स्थिति साफ करनी चाहिए। पार्टी के नेता नईम अख्तर ने कहा कि चुनाव बहिष्कार के मुद्दे पर उन्हें साफ तौर पर बताना चाहिए। साथ ही अनुच्छेद 35-ए पर स्टैंड भी साफ करना चाहिए। फारूक ने इस मुद्दे पर काफी शोर मचाया था, लेकिन अब वह कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें