फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: एसएसबी के महानिदेशक का कश्मीर दौरा, कर्तव्य पथ पर अनुशासन के महत्व पर दिया जोर

Tue, 26 Mar 2024 11:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महानिदेशक ने श्रीनगर में सेक्टर मुख्यालय से शुरू करके विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। दौरे पर आए अधिकारी को घाटी में एसएसबी तैनाती के कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक आईपीएस दलजीत सिंह चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एसएसबी तैनाती की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए कश्मीर घाटी की दो दिवसीय दौरा किया।

विज्ञापन


अपनी यात्रा के दौरान महानिदेशक ने श्रीनगर में सेक्टर मुख्यालय से शुरू करके विभिन्न प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। दौरे पर आए अधिकारी को घाटी में एसएसबी तैनाती के कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

सैनिक-सम्मेलन के दौरान जवानों को संबोधित करते हुए महानिदेशक ने उनके समर्पण के लिए सराहना व्यक्त की और परिचालन क्षेत्र के भीतर कर्तव्य में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


महानिदेशक चौधरी ने घाटी में 10वीं बटालियन एसएसबी बटमालू (श्रीनगर), 13वीं बटालियन एसएसबी डिग्निबल (गांदरबल) और एसएसबी की तदर्थ चुनाव बटालियनों का भी दौरा किया और तैनात जवानों से सीधे बातचीत की। उन्होंने उनकी चिंताओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए और उनके कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

एसएसबी कर्मियों के साथ बातचीत के अलावा, महानिदेशक ने पुलिस, सीएपीएफ और अन्य एजेंसियों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मुलाकात की और चुनावों के शांतिपूर्ण संचालन के लिए पूर्ण तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।

अपने दौरे को जारी रखते हुए, महानिदेशक ने हुमहामा में एनएसजी टुकड़ी का दौरा किया, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने घाटी में एनएसजी गतिविधियों की समीक्षा की और किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयारी बनाए रखने के लिए निरंतर प्रशिक्षण और मानक अभ्यास के पालन के महत्व पर जोर दिया। महानिदेशक के साथ डीआईजी आईपीएस इम्तियाज इस्माइल पार्रे और एसएसबी और एनएसजी के अन्य ग्राउंड कमांडर भी रहे। वह जवानों के साथ होली समारोह में भी शामिल हुए। एसएसबी कर्मियों और उनके परिवारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें