फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की 635 और लद्दाख में 57 कंपनियां होंगी तैनात

Thu, 15 Feb 2024 01:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

देशभर में पश्चिम बंगाल (920 कंपनी) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
जवान (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की 635 और लद्दाख में 57 कंपनियां तैनात की जाएंगी। मतदान समाप्त हो जाने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा मतगणना को सकुशल कराने के लिए क्रमश: 36 और एक कंपनी रुकी रहेगी। 

विज्ञापन


देशभर में पश्चिम बंगाल (920 कंपनी) के बाद जम्मू-कश्मीर में सबसे अधिक बलों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारियों की ओर से चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की मांग की गई थी। 

इस आधार पर चुनाव आयोग ने तय किया है कि 3400 कंपनियां पूरे देशभर में भेजी जाएंगी। चरणवार राज्य के भीतर ही इन कंपनियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है। चुनाव खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा मतगणना संपन्न कराने के लिए बलों की कंपनियों को रोक कर रखा जाएगा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में पांच व लद्दाख में एक सीट पर होगा चुनाव

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की पांच तथा लद्दाख की एक सीट है। परिसीमन के बाद अनंतनाग और जम्मू लोकसभा सीट का कुछ हिस्सा काटकर नई सीट अनंतनाग-राजोरी बनाया गया है। इस सीट पर पहाड़ियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) आरक्षण दिए जाने के बाद से राजनीतिक समीकरण बदले हैं। जम्मू-कश्मीर में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। 

इस आधार पर अब राजनीतिक पार्टियों ने भी नए मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। सभी पार्टियों का खासा जोर नए बने मतदाताओं पर है। भाजपा और कांग्रेस ने चुनाव के लिए प्रभारी भी बना दिए हैं। माना जा रहा है कि मोदी की रैली के बाद अगले कुछ दिनों में प्रदेश पूरी तरह से चुनावी मूड में आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें