श्रीनगर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आज ही अमेरिका की सरकार ने नया बयान दिया कि पाकिस्तान के पास जितने भी एफ-16 है, वो बिल्कुल ठीक है।
Farooq Abdullah, National Conference in Srinagar: Aaj hi America ki sarkar ne bayan diya hai ki jitne bhi F-16 hain Pakistan ke pass vo bilkul theek hain, ek bhi nahi gira hai. Jhoot ki bhi buniyad hoti hai Modi ji, kab tak jhoot bolte rahoge? Kyun jhoot bolte ho? (05-04-2019) pic.twitter.com/PscM4hWnwz
उन्होंने कहा कि झूठ की भी एक बुनियाद होती है मोदी जी, कब तक झूठ बोलते रहोगे? क्यों झूट बोलते हो? दरअसल अमेरिका की एक पत्रिका ‘फॉरेन पॉलिसी’ द्वारा एक खबर प्रकाशित किया गया था, जिसमें लिखा था कि पाकिस्तान के पास मौजूद एफ-16 विमानों की अमेरिका ने गिनती की है। इसमें यह पता चला है कि उनमें से एक भी विमान कम नहीं है। पत्रिका की यह खबर भारत के इस दावे के उलट है कि उसके एक लड़ाकू विमान ने 27 फरवरी को हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया।