केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नौ अप्रैल को जम्मू जिले के दोमाना में जनसभा करेंगे। वहीं, 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कठुआ के रामलीला मैदान में रैली करेंगे। 12 अप्रैल को उधमपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी।
जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं के चुनावी सभाओं की तिथियां जारी कर दी गई हैं। पहले और दूसरे चरण में उधमपुर तथा जम्मू संसदीय सीट के लिए होने वाले मतदान के लिए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
नौ अप्रैल को गृह मंत्री अमित शाह की जम्मू जिले के दोमाना में सभा होगी। 10 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ कठुआ के रामलीला मैदान में सभा करेंगे। 12 अप्रैल को उधमपुर के मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी।
दोनों ही सीटों पर भाजपा हैट्रिक लगाने के लिए डटी हुई है। उधमपुर से केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तो जम्मू से जुगल किशोर शर्मा मैदान में हैं। उधमपुर में कांग्रेस ने चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है और गुलाम नबी आजाद की पार्टी डीपीएपी के जीएम सरूरी भी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला फिलहाल दिख रहा है।