फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: '...तो विधानसभा चुनाव भी नहीं लड़ेंगे एकसाथ' -पीडीपी के घाटी में चुनाव लड़ने पर बोले उमर

Wed, 03 Apr 2024 03:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लोकसभा चुनावों में गठबंधन नहीं होता है तो विधानसभा चुनावों में भी एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा। उधर, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा है कि उनकी पार्टी कश्मीर की तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अगर पीडीपी के साथ लोकसभा चुनावों में गठबंधन नहीं होता है तो विधानसभा चुनावों में भी दोनों पार्टियां एक साथ नहीं लड़ेंगीं। उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी के कश्मीर में तीनों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने के सवाल के जवाब में यह बयान दिया।

विज्ञापन


उमर ने कहा, 'कश्मीर की सीटों पर पिछले फार्मूला के बुनियाद पर उम्मीदवार उतारे गए। पहले फैसला यह हुआ था कि जो यहां से जीता है वहीं से चुनाव लडे़गा। अगर पीडीपी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है तो वह लड़ सकती है। लेकिन इससे साफ हो जाता है कि संसदीय चुनावों में गठबंधन नहीं हुआ तो विधानसभा चुनाव में भी एकजुट होने की कोई गुंजाइश नहीं है...।' उमर ने कहा कि महबूबा ने अपनी ओर से गठबंधन का दरवाजा बंद कर दिया है।
 

महबूबा बोलीं- कश्मीर में तीनों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर की तीनों सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए मंथन चल रहा है। एक से दो दिन में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। जम्मू संभाग की दो सीटों को लेकर महबूबा ने कहा कि इस पर उन्होंने कुछ नहीं सोचा है। पीडीपी प्रमुख ने यह भी कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उन्हें कहीं का नहीं छोड़ा। ऐसे में अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने के लिए वे मजबूर हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
 
विज्ञापन

स्वास्थ्य कारणों के चलते इस बार फारूक अब्दुल्ला नहीं लड़ेंगे चुनाव

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और श्रीनगर से मौजूदा सांसद फारूक अब्दुल्ला स्वास्थ्य कारणों से इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बुधवार को नेकां के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के बाहरी इलाके रावलपोरा में एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें