फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2024: आयोग के दखल के बाद उमर अब्दुल्ला को मिली रैली की अनुमति, 12 मई को सोपोर में भरेंगे हुंकार

Fri, 10 May 2024 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को सोपोर में 12 मई को सार्वजनिक रैली आयोजित करने की अनुमति जम्मू कश्मीर प्रशासन ने दे दी है।
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला - फोटो : अर्शिद मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग के दखल के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वीरवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) को सोपोर में 12 मई को सार्वजनिक रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है। बारामुला लोकसभा सीट का हिस्सा सोपोर में 20 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अधिकारियों को तय कार्यक्रम के अनुसार उनके प्रचार कार्यक्रम की अनुमति देने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने नेकां को चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सोपोर के मालमापनपोरा गांव में सशर्त एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति दी है।

इससे पहले चुनाव आयोग को अब्दुल्ला ने एक पत्र लिखकर बताया था कि जिला प्रशासन ने 8 मई के आदेश में 9 मई से 18 मई तक के लिए रैली करने की अनुमति नहीं दी थी। राफियाबाद में एक रैली को 10 मई से 18 मई तक पुनर्निर्धारित किया गया, जबकि बेहरामपोरा में 12 मई को होने वाली सभा के लिए कोई नई तारीख नहीं दी गई थी। बारामुला लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार 18 मई को शाम 5 बजे समाप्त होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें