फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: फारूक अब्दुल्ला बोले, कांग्रेस से गठबंधन राष्ट्र हित के लिए

Sat, 23 Mar 2019 02:01 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
डॉ. फारूक अब्दुल्ला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन देश हित के लिए किया है। इससे धर्मनिरपेक्ष मोर्चे को मजबूत बनाने के साथ देश को विभाजित करने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जाएगा। विभाजन करने वाली राजनीति से देश कमजोर हुआ है। डॉ. फारूक शुक्रवार को शेर-ए-कश्मीर भवन जम्मू में जिला, ब्लाक प्रधानों और सचिवों के साथ रूबरू हो रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेकां और कांग्रेस मिलकर देश को तोड़ने वाली चुनौतियों के खिलाफ मुकाबला करेंगे। नेकां ने जम्मू सीट को कांग्रेस के लिए छोड़ा है, उस पर बीआर कुंडल को उतारने की तैयारी थी, वह भी एक ईमानदार प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि कांग्रेस देश हित के लिए राष्ट्र स्तर पर अन्य राज्यों में भी महागठबंधन पर काम करेगी। 

जनता भाजपा के खिलाफ है, इसलिए चुनावों के दौरान राम मंदिर के मुद्दे को लाया गया। लेकिन लोग मंदिर की राजनीति में नहीं आने वाले हैं। एयर स्ट्राइक से भाजपा ने पांच साल की विफलताओं से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। भाजपा ने वादा किया था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसान आत्महत्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘370 पर गुमराह करने का हुआ प्रयास’
अनुच्छेद 35 ए और 370 पर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को भटकाने और गुमराह करने का काम किया है। यह कानून महाराजा के समय से जम्मू-कश्मीर के हितों को संरक्षित करने के लिए लाया गया था। जम्मू-कश्मीर की शिनाख्त को बचाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नेकां ने अखंडता और एकता के लिए काम किया है। इस दौरान कांग्रेस से तय किए गए प्रत्याशी रमण भल्ला और विक्रमादित्य ने उम्मीद जताई की कि नेकां से गठबंधन के नतीजे अच्छे आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें