फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में लगेगी जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर

Thu, 14 Mar 2019 10:54 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • राम माधव नहीं, अब खन्ना कल आएंगे जम्मू 
  • प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल नई दिल्ली जाएंगे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की केंद्रीय संसदीय बोर्ड की 16 मार्च को नई दिल्ली में होने वाली बैठक में राज्य में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल को संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली बुलाया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के हैदराबाद में आपात कार्यक्रम के चलते उनका 14 मार्च को जम्मू का दौरा रद्द हो गया है। राम माधव की जगह अब 15 मार्च को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना जम्मू आएंगे। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ से राम माधव को हैदराबाद भेजा गया है। ऐसे में जम्मू का दौरा राम माधव बाद में करेंगे। वहीं, भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की नई दिल्ली में 16 मार्च को होने जा रही बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और महासचिव संगठन अशोक कौल को बुलाया गया है। ऐसे में संभावना हैं कि जम्मू-कश्मीर में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर भी लग सकती है।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव 14 मार्च की जगह अब किसी और दिन राज्य का दौरा करेंगे। 15 मार्च को जम्मू में भाजपा की चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें