जम्मू। कानून विरोधी गतिविधियों में शामिल आरोपी पर लगे पीएसए को हटाने संबंधी याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जस्टिस अली मोहम्मद मागरे ने बुधवार को याचिका पर सुनवाई की। अनंतनाग के बिजबिहाड़ा निवासी मुदसिर अहमद डार की ओर से याचिका दायर की गई थी। अनंतनाग जिला प्रशासन ने 2018 में पीएसए लगाने का आदेश पारित किया था। जेएनएफ