फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री मोदी की रैली को कामयाब बनाने के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

Wed, 27 Mar 2019 07:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीएम मोदी की जम्मू में रैली का स्थल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 मार्च, वीरवार को जम्मू के रायपुर दोमाना के डूमी गांव में चुनाव रैली को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेशाध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक रैली की तैयारियों में बुधवार को जुटे रहे। वहीं प्रशासन की तरफ से पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने रैली स्थल पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और वहां तैनात पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए। 
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के संबंध में चर्चा की और प्रबंधों में कोई कमी न रखने के निर्देश जारी किए। जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर पहुंचाने की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के चुनाव अभियान की मजबूत शुरूआत होना तय है। ऐसे में प्रदेश भाजपा के अलावा इस क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार जुगल किशोर शर्मा रैली की सफलता में कोई कमी छोड़ना नहीं चाहते है। रैली में उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र के भी मौजूद रहने की संभावना है। इसके अलावा केंद्रीय स्तर के कई भाजपा के नेता भी प्रधानमंत्री की रैली में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की रैली में दो लाख लोगों के पहुंचने का दावा

पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : PTI
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि जम्मू के अखनूर बाईपास डुमी गांव में 28 मार्च को हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस जनसभा में जम्मू रूरल, अखनूर, जम्मू, जम्मू वेस्ट, पुंछ, आरएस पुरा, राजोरी, नौशेरा, सांबा और अन्य क्षेत्रों से दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। यह रैली शाम तीन बजे शुरू होगी।

जम्मू-पुंछ संसदीय सीट को ध्यान में रखते हुए यह रैली की जा रही है। रैना ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में रिकार्ड विकास कराया गया है। कई कल्याणकारी योजनाओं का लाखों लोगों को लाभ दिया जा रहा है। जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में भाजपा में जनसमर्थन मिला है। भाजपा जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगी। लद्दाख में भी भाजपा का शानदार प्रदर्शन होगा। विपक्षी दलों का महागठबंधन भाजपा को रोक नहीं सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें