फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह मोदी है, न बिकता है, न डरता है और न झुकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर में वंशवाद की राजनीति पर मुफ्ती और अब्दुल्ला परिवार को भी आड़े हाथों लिया। मोदी ने कहा कि मैं इन दोनों परिवारों से कहना चाहता हूं कि यह मोदी है न बिकता है न डरता है न झुकता है। उनकी तीन पीढ़ियों ने जम्मू कश्मीर की तीन पीढ़ियों को नोच और निचोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का उज्जवल भविष्य इसी में है कि इन दोनों परिवारों की विदाई होनी चाहिए। यह प्रहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठुआ में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली के दौरान लगाए।
विज्ञापन

मोदी ने कहा कि दोनों राजनीतिक दलों को खुली चेतावनी है चाहे अपने कुनबे मैदान में उतार दें, चाचा, मामा, भाई-भतीजा, साला जिन्हें भी उतारना है उतार लें। जितनी गालियां या गोलियां देनी है दे दें, लेकिन इस देश के टुकड़ने नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया कहा कि कांग्रेस ने जो पाप किया है, स्वतंत्रता के समय की जो गलतियां की हैं वो भारत आज अब तक भुगत रहा है। कांग्रेस सत्ता वापसी के लिए सारी हदें तोड़ती जा रही है। कहा कि आजादी के पहले की कांग्रेस और गांधी के विदाई वाली कांग्रेस अलग-अलग हैं। कांग्रेस में अब ऐसे कीटाणु घुस गए हैं जो देश का भला नहीं चाहते। कांग्रेस कह रही है जम्मू कश्मीर से सेना को हटा देगी। नागरिकों की इच्छा बिना ऐसा नहीं हो सकता है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि पाकिस्तान से पैसे लेकर युवाओं को भड़काने वालों को बिना शर्त माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि कांग्रेस को मदद करने का वादा किसने किया है जो ऐसे काम करना चाहती है। कहा कि कांग्रेस अफस्पा जिसके तहत पुलिस, सेना और अर्द्धसैनिक बलों को विशेष अधिकार हैं उसे हटाना चाहती है।

परिहार बंधुओं का बलिदान पूरा देश याद रखेगा
कठुआ। किश्तवाड़ में कुछ माह पहले परिहार बंधुओं और हाल में आएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा के साथ उनके पीएसओ की हत्या मामले पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश भाजपा के हर कार्यकर्ता, जम्मू कश्मीर के नागरिकों और वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि अनिल परिहार और अजीत परिहार ने आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ी। चंद्रकांत शर्मा ने देश की एकता अखंडता के लिए खुद को समर्पित कर दिया। जो अस्पताल हमारी जिंदगी बचाते हैं वहीं चंद्रकांत शर्मा को निर्ममता से मारने का पाप किया गया है।
विज्ञापन


जम्मू-बारामुला में भारी मतदान, महामिलावटियों को बड़ा झटका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की एकता अखंडता मजबूत है। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों के महागठबंधन को भी आड़े हाथों लिया। कहा कि जम्मू बारामुला में भारी मतदान हुआ है, जो महामिलावटियों को कड़ा झटका दिया है।

कश्मीरी पंडितों को अपनी जमीन पर बसाने को प्रतिबद्ध, न्याय के नाम पर ठगती है कांग्रेस: मोदी
कठुआ में नरेंद्र मोदी ने कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की अपनी प्रतिबद्धता बताई। कहा कि पूरे सम्मान के साथ कश्मीरी पंडितों को अपनी जमीन पर बसाने के लिए काम शुरू हो चुका है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार की ही चिंता थी। कांग्रेस की नीतियों के चलते ही कश्मीरी पंडितों को अपना ही घर छोड़ना पड़ा। कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों को वोट बैंक की चिंता थी तभी कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार देखकर भी अनदेखे किए गए। न्याय का ढोंग करने वाली कांग्रेस ने साठ साल जो अन्याय किया है उसे न्याय कौन देगा? मोदी ने कहा कि कांग्रेस क्या कभी कश्मीरी पंडितों को न्याय दिला पाएगी? क्या 1984 के दंगों में सिख भाईयों और बहु बेटियों को न्याय दिला पाएगी ? मोदी ने कहा कि कांग्रेस वो पार्टी है न्याय दिलाने के नाम पर लोगों से धोखा कर जाती है। पीढ़ी दर पीढ़ी देश के लोगों को धोखा देना, कांग्रेस की नीति है।

आंबेडकरवादियों को भी लुभाया, कहा-वंशवाद के खिलाफ वोट बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि यही हो सकती है कि वंशवाद के खिलाफ वोट हो। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने पंजाब में अपने भाषण के दौरान कहा था कि वंशवाद लोकतंत्र का सबसे बड़ा दुश्मन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अभिवादन में आंबेडकरवादियों को भी लुभाया। इससे पहले उन्होंने मंच पर पहुंचते ही बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मां भारती पर आस्था रखने वालों के लिए लाएंगे नागरिकता का कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कठुआ में प्रचार रैली के दौरान रिफ्यूजियों को भी लुभाने का प्रयास किया। मोदी ने कहा कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से मां भारत पर आस्था रखने वाले यहां आए लोगों के लिए वह नागरिकता का कानून बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा कि 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे और फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। तब नागरिकता से जुड़े कानून को पास करवाने की फिर से कोशिश की जाएगी।

2014 के एक-एक वोट का गिनाया महत्व
मोदी ने चुनावी रैली में अपने संबोधन के अंत में वर्ष 2014 के चुनाव के दौरान भाजपा को दिए गए एक एक वोट का महत्व भी गिनाया। कहा कि 2014 में जो वोट आपने दिया था। उससे सीमा से सटे परिवारों को आरक्षण का लाभ मिल पाया है। सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों को शिक्षा और सरकारी सेवाओं में दस फीसदी आरक्षण मिला है। गरीब परिवारों को टॉयलेट, मुफ्त में एलपीजी और मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिल रहा है। देश के 12 करोड़ छोटे किसानों के खाते हैं जिसमें एक बार में 75 हजार करोड़ सीधे डाले जा रहे हैं। गरीब परिवार को हर वर्ष पांच लाख का मुफ्त इलाज मिला है। कहा कि शाहपुर कंडी बांध, सीमा पर बंकर, पुल, टनल, एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज का काम जारी है। मोदी ने कहा कि आपका 18 अप्रैल को दिया गया वोट सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान की यात्रा को और तेज करेगा। मोदी ने कहा कि माता के आर्शिवाद से एक एक वोट चौकीदार को मजबूत करेगा।

नेकां-पीडीपी की पाकिस्तान से की तुलना
कठुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना पाकिस्तान से की। कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान पहले न्यूक्लियर-न्यूक्लियर धमकाता रहा है ठीक उसी तरह यह लोग आए दिन जम्मू-कश्मीर में खून बहाने, अलग प्रधानमंत्री की धमकियां दे रहे हैं। मोदी ने कहा कि कांग्रेस, नेकां और पीडीपी की महामिलावट का पर्दाफाश हो चुका है। सालों तक जो इन दलों के मन में था, वह बाहर आ चुका है। पाकिस्तान की न्यूक्लियर धमकियों की हवा निकाल दी गई है।
नई रीति और नई नीति पर मुहर लगाएंगे लोग
मोदी ने कहा कि इस बार जम्मू-कश्मीर के लोग सरकार या सांसद नहीं बल्कि नए भारत की नई नीति और नई रीति पर मुहर लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जो काम बरसों से कांग्रेस एनसी और पीडीपी छुपकर करते रहे हैं, इस बार इनकी महामिलावट में खुलकर सामने आ गया है।

जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का बच्चा-बच्चा भारतीय: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रामक शैली में कांग्रेस, नेकां व पीडीपी के वंशवाद पर करारा हमला करते हुए कहा कि जम्मू, कश्मीर और लद्दाख का बच्चा-बच्चा भारतीय है। नेकां व पीडीपी भी दो प्रधान दो विधान की धमकी दे रहे हैं, यह सुन लें कि जम्मू कश्मीर का कोई वंशवादी दल अपनी वसियत में लिखवाकर नहीं लाया है। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें