शुक्रवार तक कुल 19647 लोगों को स्क्रीनिंग के बाद प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति दी जा चुकी है। इनमें से अब तक लगभग तीन हजार लोग कठुआ और सांबा में स्थापित किए गए क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के लिए रखे गए हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय और उच्चाधिकारियों के निर्देश के मुताबिक दो मार्च से विदेशी यात्रा कर लौटे लोगों को क्वारंटीन केंद्रों में शिफ्ट किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन लोगों की सेहत और लक्षणों पर भी नियमित नजर रखे हुए हैं।
पुलिस के अनुसार जिले के तमाम नाकों को सील कर दिया गया था, लेकिन अब भी अटल सेतु के रास्ते लोगों के आने का सिलसिला जारी है। बसोहली प्रशासन की ओर से ऐसे कुछ लोगों को विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। हालांकि इनमें से कई लोगों ने बताया कि उन्हें चटाई पर रात काटने को मजबूर होना पड़ रहा है और उनके पास खान पान के प्रबंध भी नहीं हैं। उधर, जिला राजोरी के मंजाकोट इलाके को डीएम ने रेड जोन घोषित कर दिया है। बता दें कि इसी इलाके से एक डॉक्टर और उनके दो रिश्तेदार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।
भाजपा नेताओं ने लोगों को मुहैया कराई खाद्य सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के नेता और लोकसभा क्षेत्र अनंतनाग के प्रभारी सोफी मोहम्मद यूसुफ ने अनंतनाग में जम्मू कश्मीर के बाहर रहने वाले लोगों के लिए राशन मुहैया कराया।
इस दौरान यूसुफ ने लोगों से अपील की, कि वह सरकारी आदेशों का पालन करें। लॉकडाउन के दौरान बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।
मोहम्मद यूसुफ ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उन्हें खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं होगी। लगातार राशन व अन्य आवश्यक चीजें पहुचायी जाती रहेंगी।