फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम तोड़ने पर 10 के खिलाफ एफआईआर, आज खुल जाएंगा वीकेंड लॉकडाउन

विज्ञापन
वीकेंड लॉकडाउन के कारण सुनसान पड़ी गांधी नगर की सड़कें। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन भी शहर में सख्ती रही। मोहल्लों की सड़कों पर तारंबदी की गई थी। रविवार को दिन-भर गलियां और चौक-चौराहे सुनसान रहे। सुरक्षा बल और पुलिस जवान जगह-जगह तैनात दिखे। पुलिस मोबाइल वैन भी चक्कर काटती रही और लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गई। लेकिन शाम के समय शहर की गलियों में भीड़ उमड़ी। पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगाए नाकों पर वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की। बिना कारण निकले लोगों को वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करते हुए 10 लोगों पर एफआईआर की है।
विज्ञापन

हालांकि यह कार्रवाई जम्मू शहर तक ही सीमित रही। ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन का कम ही असर दिखा। यहां आम दिनों की तरह लोग आवाजाही करते दिखे। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। आरएस पुरा, अरनिया, बिश्नाह, मीरां साहिब, अखनूर, दोमाना आदि क्षेत्रों में वीकेंड लॉकडाउन का असर बेहद कम नजर आया। कुछ नाकों पर अर्धसैनिक बलाें की तैनाती थी। पुलिस की गैर मौजूदगी में नाकों से वाहनों की आवाजाही बेरोकटोक होती रही। यहां तक कि नाकों से बिना मास्क भी लोग गुजरते नजर आए। यहां पर लोग जरूरी सामान लेने के लिए दिन में बाहर आए। शाम के वक्त लोगों ने पतंगबाजी कर समय व्यतीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें