फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में लॉकडाउन का असर: पुलिस के जवानों ने कोरोना वॉरियर्स का ऐसे किया स्वागत

Fri, 30 Apr 2021 11:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिस पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया है। लॉकडाउन के दौरान कश्मीर में कई स्थानों पर पुलिस के जवानों ने कोरोना वॉरियर्स को फूल देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
कश्मीर में लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर समेत पूरी कश्मीर घाटी में लॉकडाउन का अच्छा खासा असर देखने को मिला। लोगों को आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने की छूट रही। जुमे की नमाज़ के दौरान एसओपी का पालन किया गया।लोग लॉकडाउन का अच्छी तरह से पालन करें इसके लिए जगह-जगह सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। 

 नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई। बारामुला पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने कई स्थानों पर डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ को फूल देकर उनका स्वागत किया। कुंजर में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि न केवल डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ बल्कि हर उस शख्स का जवानों ने फूल देकर स्वागत किया जो इस महामारी के बीच फ्रंट लाइन वारियर की भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3532 संक्रमित मिले हैं। इसमें 932 मरीज तो केवल ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मिले हैं। प्रदेश में तीस लोगों की संक्रमण के कारण मौत भी हुई है। जिसमें 17 जम्मू और 13 कश्मीर संभाग के हैं। ये लगातार चौथा दिन है, जब संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार के पार पहुंचा है।
 
श्रीनगर 932
बारामुला 316
बडगाम 160
पुलवामा 110
कुपवाड़ा 206
अनंतनाग 239
बांदीपोरा 50
गांदरबल 77
कुलगाम 165
शोपियां 105
जम्मू 495
उधमपुर 125
राजोरी 133
डोडा 37
कठुआ 95
सांबा 82
किश्तवाड़ 13
पुंछ 42
रामबन 74
रियासी 76
 

ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    

ये भी पढ़ें- आपदा में उगाही: रसोई गैस सिलेंडर के वितरण में उपभोक्ताओं से छल, जानिए क्या बोले जिम्मेदार    

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें