फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए 196 पदों के सृजन को मंजूरी

Fri, 30 Apr 2021 09:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इन पदों के भरने से डॉक्टरों, तकनीकी और पैरा मेडिकल के अलावा प्रशासनिक स्टाफ की जरूरत पूरी हो जाएगी। इसके बाद स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट पूरी क्षमता के साथ काम कर सकेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के दौर में जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासनिक परिषद की बैठक में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल स्थित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 196 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई बैठक के दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर के मद्देनजर इन पदों को मंजूरी दी गई। उल्लेखनीय हैं कि केंद्रीय प्रायोजित योजना नेशनल प्रोग्राम फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ कैंसर, डायबिटीज, स्वीडन और स्ट्रोक के तहत 120 करोड़ की राशि से स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण किया गया हैं। 

एम्स की सुरक्षा के लिए बाढ़ नियंत्रण उपायों को मंजूरी
विजयपुर में निर्माणाधीन एम्स की चारदीवारी और ढांचे को देवक दरिया की बाढ़ से बचाने के लिए सुरक्षात्मक बांध के निर्माण के लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बाढ़ सुरक्षा परियोजना को दो साल की समय अवधि में 27. 90 करोड़ की राशि से पूरा किया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    

ये भी पढ़ें- आपदा में उगाही: रसोई गैस सिलेंडर के वितरण में उपभोक्ताओं से छल, जानिए क्या बोले जिम्मेदार

विज्ञापन

स्वास्थ्य उपकेंद्र मरोठी का दर्जा बढ़ाया

स्वास्थ्य उप केंद्र मरोठी का दर्जा बढ़ाकर उसे न्यू टाइम प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का दर्जा देने के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। प्रशासनिक परिषद के इस फैसले से उधमपुर जिले की चिनैनी तहसील के दूरदराज के क्षेत्र मरोठी व इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो पाएगी।

करीब 29 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। मरोठी, चुकाल, सरार, मरामटी व नोमेद के लोग इससे लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक परिषद ने दर्जा बढ़ाए गए स्वास्थ केंद्र के लिए पांच अतिरिक्त पद जिसमें मेडिकल अफसर, जूनियर फार्मासिस्ट, नर्सिंग अर्दली और आफिस हेल्पर के पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें