फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में लॉकडाउन तो है लेकिन सख्ती नहीं, कई इलाकों में सुबह ही खुल जाते हैं बाजार

Fri, 17 Jul 2020 01:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना हॉटस्पॉट श्रीनगर में लगातार बढ़ते मामलों के बाद फिर से लॉकडाउन तो लागू कर दिया गया लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ सख्ती दिख नहीं रही। श्रीनगर के 88 कंटेनमेंट जोन में कोई भी मार्केट खोलने की अनुमति नहीं है लेकिन मुख्य बाजारों को छोड़कर अन्य सभी इलाकों में सुबह होते ही दुकानें खुल जाती हैं। बाजारों में लोग दूध, सब्जी, फल आदि की खरीदारी करते दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक है। हालांकि, पुलिस की गाड़ियां सड़क पर रहती हैं, लेकिन एक-दो बार लाउड स्पीकर पर एलान के बाद वह भी नहीं दिखती। लाल चौक, रेसिडेंसी रोड, मौलाना आजाद रोड, हरी सिंह हाइ स्ट्रीट, बटमालू आदि जैसे मुख्य बाजार बंद रहते हैं, लेकिन मोहल्ले आदि में खूब रौनक होती है।

स्थानीय निवासी जावेद अहमद ने कहा, लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वह प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। प्रशासन को भी चाहिए कि सख्ती से लॉकडाउन लागू करवाए। अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक टीमें कंटेनमेंट जोन और बाकी के इलाकों में औचक निरीक्षण करें और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ कंटेनमेंट जोन के बाहर दुकानें खोलने की अनुमति: डीसी

श्रीनगर के डीसी शाहिद चौधरी ने बताया कि जो भी बाजार कंटेनमेंट जोन के बाहर हैं वो खुल सकते हैं, लेकिन वो भी तब जब दुकानदार सही से एसओपी का पालन करें। श्रीनगर के 88 कंटेनमेंट जोन में कोई भी मार्केट खोलने की अनुमति नहीं है। एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि विशेष टीमों का गठन किया गया है जो दिन में कई इलाकों में जाकर औचक निरीक्षण करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें