फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रमजान में भी आतंकियों का खून खराबा, हाजिन में युवक की गला रेत कर हत्या

Fri, 25 May 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : file photo
विज्ञापन
घाटी में भले ही सुरक्षाबलों ने रमजान भर आतंकियों के खिलाफ किसी भी ऑपरेशन पर रोक लगा कर शांति स्थापित करने की कवायद शुरू की हो लेकिन आतंकियों का इस पाक महीने में भी खून खराबा जारी है। आतंकियों ने वीरवार देर रात उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन में एक युवक के घर में उसकी गला काट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जिसके बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में देर रात तीन से चार आतंकियों ने याकूब वागय के घर में घुस कर उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद घरवालों ने मामले की जानकारी संबाधित पुलिस स्टेशन को दी।

मौके से पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात करते हुए इसके पीछे आतंकियों का हाथ बताया। हालांकि फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आतंकियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है।
विज्ञापन


इसके घटना के पीछे लश्कर के स्थानीय आतंकी  सलीम पर्रे के शामिल होने की बात सामने आ रही है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें