फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रगतिशील किसानों की मौजूदगी में ड्रोन का लाइव प्रदर्शन

Sat, 01 Feb 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गांव बडयाल ब्राह्मणा में शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के कृषि विज्ञान केंद्र आरएस पुरा और कृषि विभाग की तरफ से कृषि ड्रोन प्रदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को ड्रोन से गेहूं का छिड़काव करने के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उप जिला कृषि अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता की मौजूदगी में गांव के किसानों के खेत के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। ड्रोन ऑपरेशन का लाइव प्रदर्शन प्रगतिशील किसानों की देखरेख में आयोजित किया गया। कृषि अधिकारी सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश में कृषि क्षेत्र सटीक खेती की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में कृषि गतिविधियों के लिए बड़ी संख्या में ड्रोन सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर प्रगतिशील किसान उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कृषि में आर्थिक उत्पादकता बढ़ाने, पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और प्रौद्योगिकी पर जोर दिया। उन्होंने ई-फार्मिंग के लिए नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी के कस्टम हायरिंग सेंटरों पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें