विजयपुर। सलाथिया बिरादरी की मेल को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया सहित सलाथिया बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। बडी अम्मा सीलावंतिया की वार्षिक मेल दो फरवरी रविवार को गुडा सलाथिया के देविका घाट के पास बने प्राचीन मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बैठक के दौरान सलाथिया बिरादरी के लोगों ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन बडी अम्मा सीलावंतिया मंदिर में रविवार सुबह हवन होगा। इसके बाद भंडारा किया जायगा। बिरादरी के सदस्यों ने जनता से अनुरोध किया है कि सहपरिवार मेल में आएं और अम्मा जी का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद