फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तूफान : कश्मीर की सड़कों की बदहाली व गंदगी दिखाने के लिए रिपोर्टर बनी नन्ही बच्ची, कहा-इसकी वजह से मेहमान नहीं आते घर  

Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
विमल शर्मा एजेंसी, श्रीनगर

सार


कश्मीर की नन्ही लड़की के एक वीडियो ने तूफान खड़ा कर दिया है। इसमें वह  गली-मोहल्लों में जगह-जगह पसरी गंदगी को दिखा रही है। इस वीडियो की बच्ची की खूब प्रशंसा हो रही है। गुलाबी जैकेट पहने लड़की जिसके नाम की पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल बच्ची का वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर की एक नन्ही लड़की द्वारा बनाए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है। वीडियो में लड़की एक रिपोर्टर की तरह गली-मोहल्लों में जगह-जगह पसरी गंदगी को दिखाते हुए कह रही है कि इस गंदगी के कारण मेहमान उसके घर नहीं आते हैं। उसके इस वीडियो की खूब प्रशंसा हो रही है। हालांकि यह वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।  

विज्ञापन

गुलाबी जैकेट पहने लड़की जिसके नाम की पुष्टि नहीं हो रही है वह जगह-जगह घूम कर वीडियो शूट कर रही है, साथ ही शिकायत कर रही है कि खराब सड़क के कारण मेहमान उसके घर नहीं आ सकते। लड़की ने अपने कैमरा पर्सन जिसे वह मां बुला रही है उससे सड़क को ठीक से दिखाने के लिए कहती है।

 

कश्मीर घाटी में हाल ही में भारी हिमपात और बारिश हुई है। बच्ची अपने वीडियो में बताती है कि कैसे कीचड़ और बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया है। मोबाइल फोन से शूट किए गए 2.08 मिनट के वीडियो में लड़की गड्ढों को दिखाते हुए सड़क पर चली गई। लड़की ने दिखाया कि कैसे लोग सड़कों पर कचरा फेंक रहे थे।

 

वीडियो को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है और इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है जब घाटी के किसी बच्चे ने वीडियो संदेशों के जरिए अधिकारियों से अपील की है।
 
पिछले साल महिरू का वीडियो बना था चर्चा
पिछले साल छह साल की महिरू इरफान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित 71 सेकंड के एक वीडियो में ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि की सीमा तय करने की मांग की थी। इसके बाद वह रातों रात सुर्खियों में आ गई थी। इस वीडियो ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का ध्यान खींचा था, जिन्होंने स्कूली शिक्षा विभाग को स्कूली छात्रों पर होमवर्क का बोझ कम करने के लिए 48 घंटे में नीति लाने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें