चंडीगढ़ से तस्करी कर लद्दाख के लेह जिले में लाई गई शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पकड़ी की गई शराब की दो हजार से ज्यादा बोतलों की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है। आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के अनुसार सूचना मिलने पर टीम ने लेह के निमू गांव में एक घर में दबिश दी। मौके पर शराब की 2163 बोतलें बरामद की गईं। इसमें आईएमएफएल की 1025 और बीयर के 1138 टिन शामिल हैं।