फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: बार्डर से हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर सुरक्षाबलों का लगेगा एंबुश

Sat, 22 Jun 2019 02:04 AM IST
Pranjal Dixit अजय मीनिया, जम्मू

सार

  • अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने लिंक रोड पर नजर रखने को विशेष मोर्चे लगाए
  • अमरनाथ यात्रा 2019: बार्डर से हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर सुरक्षाबलों का लगेगा एंबुश
विज्ञापन
सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाईवे पर आतंकियों द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के काफिलों को निशाना बनाने की आशंका है। इसे देखते हुए सुरक्षाबलो ने हाइवे को लेकर विशेष तरह के बंदोबस्त किए हैं। एक तरह से पूरा फोकस नेशनल हाइवे पर कर दिया गया है। पहली बार नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर मोर्चे बनाए गए हैं, जिनमें संतरी तैनात किए जाएंगे। जो हर एक लिंक रोड पर नजर रखेंगे। जबकि सांबा और कठुआ जिलों में बार्डर के हाइवे से जुड़ने वाली टीमों पर स्पेशल एंबुश टीमों को तैनात किया गया है, जो हर किसी पर नजर रखेंगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगरोटा पुलिस सब डिविजन के अधीन आने वाले 35 किलोमीटर नेशनल हाइवे पर 13 मोर्चे स्थापित किए गए हैं। यह सभी मोर्चे उन लिंक रोड पर बने हैं, यहां से किसी तरह की कोई मूवमेंट होने या फिर किसी आतंकी हमले की आशंका है। यह मोर्चे सिर्फ अमरनाथ यात्रा के दौरान हाइवे से गुजरने वाले यात्रियों के काफिलों की सुरक्षा के लिए स्थापित किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि नेशनल हाइवे के उन तमाम लिंक रोड पर अतिरिक्त मोर्च बनाए गए हैं, यहां से आतंकी घुसकर कोई हमला कर सकते हैं। इन मोर्चों में यूं तो 4 से 5 सुरक्षाबल होंगे। लेकिन नजर रखने के लिए एक होगा और बाकी के गश्त करते रहेंगे।

इसी तरह से कठुआ और सांबा जिलों के बार्डर पर आतंकियों की घुसपैठ होने और आतंकियों के हाइवे पर हमला करने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने विशेष बंदोबस्त किया है। दोनों ही जिलों के जितने भी लिंक रोड हाइवे से जुड़ते हैं। वहां पर पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों की एंबुश टीमों को तैनात किया गया हैं। पहली बार इन घात दलों को लगाया गया है। यह टीमें इस तरह से पोजिशन लेंगी कि किसी को पता भी नहीं चलेगा। इन टीमों को पहली बार लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बार्डर से हाइवे को आने वाले हर वाहन की तलाशी
कठुआ और सांबा जिलों के बार्डर से नेशनल हाइवे तक पहुंचने वाले हर एक वाहन की तलाशी होगी। इसके लिए पैरा मिलीट्री फोर्स को तैनात किया गया है। कड़ी तलाशी के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी। 

लंगर और शिविर में भी विशेष ध्यान
हाइवे पर लगने वाले लंगरों पर भी सुरक्षाबलों का पूरा फोकस है। इनके आसपास सुरक्षाबलों की गश्त होती रहेगी। हर एक लंगर में पुलिस का संतरी तैनात होगा। जो हर समय नजर रखेगा। लंगर में सीसीटीवी भी लगा होगा और हर समय रोशनी की व्यवस्था होगी। 

सांबा कठुआ बार्डर से घुसपैठ का खतरा
इंटरनेशनल बार्डर के उस पार पाकिस्तान में बैठे आतंकी हर हाल में अमरनाथ यात्रा में खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सांबा और कठुआ बार्डर से आतंकी घुसपैठ कर अमरनाथ यात्रा के हाइवे पर गुजरने वाले काफिलों को निशाना बना सकते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही कठुआ के मल्हार के रहने वाले एक युवक को पकड़ा गया था। जिसका सीधा कनेक्शन पाकिस्तान में बैठे पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों के साथ था। आतंकी बार्डर से घुसपैठ कर हाइवे तक पहुंचकर हमला कर सकते हैं। वह किसी भी हाल में यात्रा में खलल डालना चाहते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें