फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: किश्तवाड़ में ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने की आतंकी मददगारों की पहचान

Wed, 25 Feb 2026 12:49 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

किश्तवाड़ में सुरक्षा एजेंसियां जैश-ए-मोहम्मद के ओजीडब्ल्यू नेटवर्क पर कार्रवाई के लिए तैयार हैं, स्थानीय मददगारों की पहचान कर ली गई है। कठुआ में पाकिस्तानी हैंडलर स्वारदीन की संपत्ति जब्त कर आतंकवादी वित्तीय और लॉजिस्टिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
लोहाई मल्हार में स्वारदीन की संपत्ति को जब्त करने के बाद निर्देश बोर्ड लगाती पुलिस। - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के इस्राइल ग्रुप के खात्मे के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर ओवर ग्राउंड वर्करों का (ओजीडब्ल्यू) नेटवर्क है। पुलिस ने आतंकियों को पनाह और रसद मुहैया कराने वाले स्थानीय मददगारों की पहचान कर ली है। एजेंसियां कश्मीर की तरह किश्तवाड़ में इन पर भी शिकंजा कसने जा रही है। कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


जिले में आतंकियों का स्लीपर नेटवर्क काफी मजबूत है। ऑपरेशन त्राशी के दौरान हुई बरामदगी से यह बात पुख्ता हुई है। 19 जनवरी को जिले के सिंहपोरा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुया था। यहां गैस सिलिंडर, दाल, चावल, अंडे सहित घर में उपयोग होने वाला हर सामान मिला था। इससे जांच एजेंसियों को साफ हो गया था कि इतनी ऊंचाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में रोजमर्रा के इस्तेमाल का घरेलू सामान स्थानीय मददगारों ने पहुंचाया होगा।

रतले परियोजना में श्रमिकों के सत्यापन में हुआ था चौंकाने वाला खुलासा:
किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर निर्माणाधीन रतले जल विद्युत परियोजना के 29 श्रमिकों के पुलिस सत्यापन के दौरान गंभीर तथ्य सामने आए थे। जांच में पाया गया था कि पांच श्रमिकों के संपर्क सक्रिय और आत्मसमर्पण कर चुके आतंकियों से हैं। किसी का भाई तो किसी का पिता आतंकी गतिविधियों से जुड़ा रहा है। कुछ के परिवार के सदस्य ओजीडब्ल्यू के रूप में सक्रिय पाए गए हैं। इसके अलावा 24 कर्मचारियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ पुलिस की आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसके तहत पुलिस ने मंगलवार को सीमा पार से आतंकी गतिविधियां चला रहे पाकिस्तानी हैंडलर स्वारदीन उर्फ स्वारू की अचल संपत्ति जब्त की है। जब्त की गई 7.5 मरला भूमि है। पुलिस ने बताया कि स्वारदीन निवासी भटौड़ी, तहसील लोहाई मल्हार के खिलाफ पुलिस थाना बिलावर में मामला दर्ज है।

स्वारदीन वर्तमान में पाकिस्तान/पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में रहकर आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा है। आरोपी पहले पाकिस्तान भाग गया था और तब से लगातार राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। अदालत ने उसे फरार अपराधी घोषित किया था। कठुआ पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा जिसके चलते अदालत ने उसकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए। थाना बिलावर के एसएचओ इंस्पेक्टर जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवादी नेटवर्क की वित्तीय और लॉजिस्टिक स्पोर्ट को ध्वस्त करने की रणनीति का हिस्सा है। आतंकी मददगारों और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें