फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर से बर्फ की सफेद चादर में लिपटी कश्मीर घाटी, न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई राहत

Tue, 02 Feb 2021 05:26 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर के कई हिस्सों में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी हिस्सों में रविवार देर रात से हल्की बर्फबारी शुरू हुई और सोमवार सुबह पूरी घाटी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी दिखाई दी। उत्तरी कश्मीर के बारामुला और कुपवाड़ा में 2 इंच तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। जबकि दक्षिणी कश्मीर के कई जिलों में 1.2 इंच बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


इस बर्फबारी के साथ ही घाटी में सर्दी में थोड़ी राहत महसूस की गई साथ ही न्यूनतम तापमान में भी राहत मिली। दिन में भी दोपहर के बाद हल्की धूप खिली और सड़कों पर लगा कोहरा पिघलना शुरू हुआ।

श्रीनगर का न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि गुलमर्ग और पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 8.2 और माइनस 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। घाटी में सबसे कम तापमान कुकरनाग में माइनस 9.5 डिग्री दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


हादसे में दो लोगों की जान गई
सड़कों पर कोहरा लगने से फिसलन बरकरार है, जिसके चलते वाहनों और पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ताजा बर्फबारी के बाद ऐसी कई तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वाहन फिसलते दिखाई दिए और कुछ हादसे भी हुए। इसमें जानकारी के अनुसार दो लोगों की जान भी चली गई। इस सबको ध्यान में रखते हुए प्रशासन से लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें